महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
जम्मू : अखनूर के उपजिला अस्पताल से जम्मू के अस्पताल में रेफर हुई एक महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे
By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 01:01 AM (IST)
जम्मू : अखनूर के उपजिला अस्पताल से जम्मू के अस्पताल में रेफर हुई एक महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। डॉक्टरों ने तर्क दिया था कि महिला का प्रसव अस्पताल में संभव नहीं है, जबकि महिला का सामान्य प्रसव हुआ। इससे एक बार फिर से डॉक्टरों के रवैये पर प्रश्नचिन्ह लगा है। यह घटना बुधवार देर रात की है। अखनूर के गांव कमालिया की रहने वाली अनुराधा पत्नी संजीव कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन रात को अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे जम्मू के अस्पताल में रेफर कर दिया। अभी परिजन महिला को लेकर अखनूर चिनाब दरिया पर बने पुल को पार किया था कि महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इससे महिला के परिजनों में रोष व्याप्त है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें