कृष्णप्रिया धर ने किया वार्ड का दौरा
जम्मू : शहर के वार्ड नंबर 52 की महिला मोर्चा प्रधान कृष्णप्रिया धर ने किया वार्ड का दौरा कर साफ सफाई
By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 01:02 AM (IST)
जम्मू : शहर के वार्ड नंबर 52 की महिला मोर्चा प्रधान कृष्णप्रिया धर ने किया वार्ड का दौरा कर साफ सफाई का जायजा लिया।
इस दौरान क्षेत्र में लोगों को पेश आ रही समस्याओं का जायजा लेने के बाद महिला मोर्चा नेता ने जम्मू नगरनिगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सलगोत्रा से भेंट कर यह मुद्दा उठाया।
इसी बीच जम्मू नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी ने वार्ड का दौरा कर क्षेत्र में गंदगी को हटाने के लिए अभियान शुरू करवाया। उन्होंने लोगों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
इसी बीच वार्ड के निवासियों ने क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करवाने के बाद साफ सफाई के लिए किए गए महिला मोर्चा नेता के प्रयासों की सराहना की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें