गाजे की तस्करी करते दो धरे
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। शुक्रवार सुब
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने सूचना के आधार पर विशेष नाका लगाया।
पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर अपने पुलिस जवानों को सिविल कपड़ों में तैनात कर दिया। करीब ग्यारह बजे पुलिस बलों ने दो बाहरी राज्यो के श्रमिकों को कस्बे में मंडराते देखा।
इसकी सूचना थाना प्रभारी सूरज पठानिया को दी। थाना प्रभारी ने तुरंत मौके पर पहुंच कर बाहरी राज्यों के दोनों श्रमिकों को हिरासत में ले लिया। जब उनसे गहन जाच की गई तो उनके कब्जे से एक किलो गाजा जब्त किया गया।
पुलिय ने दोनों श्रमिक सदस्यों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए श्रमिकों की पहचान भोला शाह पुत्र गोपी शाह, गुलाई शाह पुत्र बिकारी शाह दोनों निवासी सहपुर तहसील, साफी जिला मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह बाहरी राज्यों के श्रमिक किसको मादक पदार्थ सप्लाई करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।