जन्माष्टमी पर लोगों को बधाई दी
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल स
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने राज्यवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पर्व राज्य में शाति, सद्भाव, प्रगति और समृद्धि का अग्रदूत बनेगा। राज्यपाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता के माध्यम से भगवान कृष्ण ने मानव जाति को परम सत्य और लाभ प्राप्त करने की चिंता किए बिना अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वाह करने के लिए शिक्षा दी है। इस तरह के मूल्यों का पालन एक स्थिर और समाज को एक मजबूत आधार प्रदान करता है। राज्यपाल ने राज्य की जनता की भलाई के लिए प्रार्थना की। वहीं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में साप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे और सहिष्णुता की समृद्ध परंपरा है। लोगों ने उकसावों के बावजूद इस परंपरा को बनाए रखा है। उप मुख्यमंत्री, डॉ निर्मल सिंह ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और आशा जताई है कि इस त्योहार पर राज्य शाति, प्रगति और समृद्धि के युग में प्रवेश करेगा। ऐसे पवित्र त्योहार राज्य के लोगों की दूरियों को मिटाने के साथ आपसी संबंधों को मजबूत करता है।