गैर पंजीकृत श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी
राज्य ब्यूरो, जम्मू : कश्मीर ¨हसा के बाद अमरनाथ श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर कमी आती जा रही ह
राज्य ब्यूरो, जम्मू : कश्मीर ¨हसा के बाद अमरनाथ श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर कमी आती जा रही है। दो जुलाई से शुरू हुई यात्रा में अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से सोमवार को 1079 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 672 पुरुष, 266 महिलाएं और 141 साधु शामिल थे। रविवार को 1213 श्रद्धालु जम्मू से रवाना हुए थे। जम्मू पहुंचने वाले गैर पंजीकृत श्रद्धालुओं की संख्या कम होने लगी है। बिना टोकन के करंट पंजीकरण किया जा रहा है। यात्रा शुरू होने के एक सप्ताह बाद ही पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी अंतध्र्यान हो गए थे। बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। कश्मीर में ¨हसक प्रदर्शनों के चलते यात्रा में सुरक्षा और बढ़ा दी है। पहले अधिकतर श्रद्धालु सीधे पहलगाम या बालटाल रवाना होते थे, लेकिन अब अधिकतर श्रद्धालु यात्री निवास भगवती नगर में आकर जत्थे में शामिल होकर यात्रा पर जा रहे हैं।