पीडीपी-भाजपा राज्य के लोगों के लिए काम नहीं कर रही : भल्ला
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार राज्य के लोगों के लिए कोई भी कल्याणकारी
By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 02:40 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 02:40 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार राज्य के लोगों के लिए कोई भी कल्याणकारी कार्य नहीं कर रही है।
पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने नई बस्ती में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार राज्य की जनता के गुमराह कर रही है। भाजपा के नेता जम्मू के लोगों के हितों की आवाज को बुलंद नहीं कर रही है।
भाजपा नेता ने जारी विधानसभा सत्र में श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए हेलिकाप्टर सेवा से सर्विस टैक्स हटाए जाने के मुद्दे को हवा नहीं दी। उन्होंने लंगर का सामान लाने वाले वाहनों से टोल टैक्स और एंट्री टैक्स हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंगर वालों और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए जाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें