Move to Jagran APP

बच्चों को सिखाया ब्रह्मांड का ज्ञान

जागरण संवाददाता, जम्मू : ब्रह्मांड का ज्ञान वेदों से निकला है। एकाग्रता, मानसिक शांति और दुखों के

By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 02:33 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 02:33 AM (IST)
बच्चों को सिखाया ब्रह्मांड का ज्ञान

जागरण संवाददाता, जम्मू :

loksabha election banner

ब्रह्मांड का ज्ञान वेदों से निकला है। एकाग्रता, मानसिक शांति और दुखों के निवारण का मार्ग वैदिक संस्कारों से प्रशस्त किया जा सकता है। संस्कार आदमी को इंसान बनाते हैं और इंसान से समाज और समाज से देश बनता है। दैनिक जागरण के सहयोग से रामलीला क्लब सैनिक कॉलोनी सेक्टर-डी में आयोजित बाल वैदिक संस्कार शिविर में यह शब्द वक्ताओं ने कहे।

स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने शिविर में पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चारण किए तथा संस्कारों का पाठ पढ़ा। इस मौके पर आचार्य रोमेश कुमार शास्त्री को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। शास्त्री ने बच्चों को विभिन्न वैदिक मंत्रों का उच्चारण सिखाया। बच्चों ने भी अपने संस्कारों को दर्शाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गायत्री मंत्र से लेकर ऋग्वेद, यजुर्वेद के पहले मंत्रों को भी अपनी आवाज में सुनाया। दर्शकों की वाहवाही लूटने के साथ अपने संस्कारों का प्रदर्शन करते बच्चों को देख अभिभावक भी गदगद होकर रह गए। सभी ने इस बाल वैदिक संस्कार शिविर की सराहना की तथा भविष्य में भी इसके आयोजन पर जोर दिया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का आगाज पारंपरिक द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर रामलीला क्लब के डायरेक्टर रशपाल बंदराल ने स्टेज संभाली, जिनकी हर कोई तारीफ करने को मजबूर हो गया। मौजूदा क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों में प्रधान केके शर्मा, महासचिव अजीत सिंह चौधरी, उपप्रधान राजेश्वर सिंह जम्वाल, आयोजक दीपक सरीन, आयेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पदम चौधरी, राकेश चौधरी, चौधरी प्यारे लाल, संस्थापक सुरेंद्र सिंह जम्वाल प्रमुख थे।

------

बच्चों को किया सम्मानित

जम्मू : बाल वैदिक संस्कार शिविर में उन बच्चों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने अच्छे तरीके से मंत्रोच्चारण किया। अच्छे व्यवहार, बड़ों का सम्मान और अनुशासन में रूचि रखने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए तालियां भी बजवाई गईं। जिन बच्चों को पुरस्कृत किया गया उनमें नितीश कुमार, निकिता शर्मा, आदर्श तिवारी, साक्षी तिवारी, वैशाली शर्मा, गौतम शर्मा, चारू सिंह, राधे चंदा, रीद्धिमा, भार्गवी , गुंजन चौधरी, अननेया मगोत्रा, हर्षित, नंदीश, अरिहंस शर्मा, देवेश गुप्ता, अंकुश, अमन चौधरी, अमित शर्मा, राधा, आदिति नायक, आदित्या, जान्या, कंचन, अर्चना, शिवांग, आदम, अभिजय, कान्हा, सक्षम, उत्कृष, मुनीष, सुमेदा, पुनीत मन्हास, जयेंद्र जसरोटिया, भूमि, रीतिक, गौतम शामिल थे।

-----

वैदिक संस्कार जरूरी

जम्मू : आओ लौट चले उस ओर, जहां ऋर्षि वेद बुलाते हैं.. भजन के साथ बच्चों को वैदिक संस्कार देने का प्रयास करती डॉ. वीना रानी ने मंत्रोच्चारण की गरिमा व महिमा का बखान किया। उन्होंने बच्चों को गुरु नानक देव जी को प्रेरित करती कहानी सुनाकर वैदिक संस्कारों का ज्ञान दिया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि रूपनगर में शिवा इन्कलेव में उन्होंने वैदिक पाठशाला शुरू की है। बच्चे इसमें आकर वैदिक संस्कार सीख सकते हैं।

------

दैनिक जागरण के प्रयासों को सराहा

जम्मू : बाल वैदिक संस्कार शिविर के आयोजकों सहित गणमान्य लोगों ने दैनिक जागरण के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण पत्र के साथ-साथ मित्र की भूमिका में नजर आ रहा है। अपने सामाजिक सरोकार का निर्वाह करते हुए बच्चों को संस्कार सिखा रहा है। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की कामना की।

------

रामलीला के लिए पंजीकरण

जम्मू : रामलीला क्लब के निदेशक रशपाल बंदराल ने बच्चों से अपील की कि वह अगर रामलीला में अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं तो अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इससे पूर्व जन्माष्टमी पर हर साल की तरह इस बार भी झांकी निकाली जाएगी। इसके बाद रामलीला की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। बच्चे भी इसमें भाग ले सकते हैं। उन्होंने क्लब द्वारा करवाए जाने वाले कार्यो की भी विस्तृत जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.