गठबंधन सरकार जन विरोधी : भीम सिंह
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो. भीम सिंह ने राज्यपाल
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो. भीम सिंह ने राज्यपाल एनएन वोहरा को पत्र लिखकर पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। नई दिल्ली में युवा वकीलों और मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए भीम सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार लोगों के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही है। कर्मचारियों के बुनियादी अधिकारों का हनन हो रहा है। लोगों को न्याय दिलाने में नाकाम रही इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नही है। उन्होंने राज्यपाल को लिखे पत्र का खुलासा करते कहा कि जम्मू कश्मीर के संविधान के अनुच्छेद 92 को लागू करते हुए राज्यपाल शासन लगा देना चाहिए। हालत यह है कि सरकार कर्मचारी, किसान और युवा परेशान है। अस्थायी कर्मियों की सुनवाई नही हो रही है। कई कर्मियों को पिछले कई महीनों से वेतन नही मिला है। गरीबों का खून चूसा जा रहा है। लोगों को साफ शासन उपलब्ध करवाने में सरकार के प्रयास सफल नही हुए है। राष्ट्रपति को चाहिए कि वह जम्मू कश्मीर में सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।
भीम सिंह ने कहा कि गुलाम कश्मीर और गिलगित में पाकिस्तान के तानाशाह रवैये से लोग परेशान है।