घायलों के अस्पताल पहुंचते ही पुलिस व प्रशासन सतर्क
जागरण संवाददाता, जम्मू : सीमांत क्षेत्र आरएसपुरा में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में घायल लोगों के प
जागरण संवाददाता, जम्मू : सीमांत क्षेत्र आरएसपुरा में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में घायल लोगों के पहुंचने से पहले ही जीएमसी अस्पताल में सभी प्रबंध कर लिए थे। अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुला लिया था। शुक्रवार सुबह छह बजे के बाद घायलों का जीएमसी अस्पताल में पहुंचना शुरू हुआ। खून से लथपथ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई थी। घायलों के शरीर पर घाव लगे हुए थे। सबसे पहले आरएसपुरा के जोड़ा फार्म में घायल हुए एक ही परिवार के चार सदस्य लियाकत अली, सलीमा बीबी, मखन दीन और जैतुन बीबी को अस्पताल में लाया गया। उसके बाद अन्य घायलों का अस्पताल में पहुंचने शुरू हो गए। सुबह साढ़े आठ बजे आरएसपुरा के साई खुर्द में घर के अंदर मोर्टार शेल फटने से घायल हुए एक ही परिवार के छह लोगों को अस्पताल में लाया गया। घायलों में एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। सुबह साढ़े नौ बजे सीमांत क्षेत्र अब्दुल्लिया में गोलीबारी में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में पहुंचाया गया।
---
जीएमसी अस्पताल के मेडिकल सुप¨रटेंडेंट रत्नपाल ने बताया कि उसे सुबह छह बजे घायलों को अस्पताल पहुंचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने जरूरत अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टरों को ड्यूटी पर बुला लिया था। इसके अलावा कुछ फार्मासिस्ट को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था।
--
सिविल डिफेंस के जवान भी रहे तैनात
एसपी जम्मू राजीव पांडे के अनुसार पाकिस्तानी गोलीबारी में घायलों की सहायता के लिए सिविल डिफेंस के जवानों को बुलाया गया है। जरूरत अनुसार घायलों को सहयोग दिया जा रहा है।