भगवान परशुराम जयंती पर अरनिया ब्राह्माण सभा ने किया सम्मानित
संवाद सहयोगी, अरनिया : भगवान परशुराम जयंती के मौके पर ब्राह्माण सभा अरनिया ने कार्यक्रम का आयोजन कर
संवाद सहयोगी, अरनिया : भगवान परशुराम जयंती के मौके पर ब्राह्माण सभा अरनिया ने कार्यक्रम का आयोजन कर एमएलसी अशोक खजूरिया, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा और अरनिया के कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया।
अरनिया में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी अशोक खजूरिया और पूर्व विधायक को पगड़ी पहनाने के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर अशोक खजूरिया ने सभा को हर संभव समर्थन का यकीन दिलाया। इस मौके पर सीनियर लेक्चरार रमेश शर्मा, आशीष, कमल सजगोत्रा व पवन शर्मा सहित कई छात्रों व गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।
एडवाइजरी कमेटी के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश नाथ ने स्वागत भाषण पढ़ा, जबकि कृष्ण कांत ने सभा का एजेंडा पेश किया। इसके अलावा सुरेन्द्र शर्मा और पंडित सुनील व गणेश दत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। कस्बे के गणमान्य सदस्य रमेश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा।
सभा में मौजूद अन्य गणमान्यों में नीरज शर्मा, गिरधर गोपाल, पंडित कुलदीप शर्मा, अजय शर्मा व तिलक बडेयाल प्रमुख थे। वहीं, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने भी सभा को हर प्रकार से सहायता का यकीन दिलाया। इस मौके पर भगवान परशुराम जयंती पर विचार व्यक्तकिए गए।