मुफ्ती नेमंत्रियों को बांटे विभाग, पीडीपी का पलड़ा भारी
राज्य ब्यूरो, जम्मू : आखिरकार राज्य सरकार के गठन के तीसरे दिन मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री मुफ्ती मुह
राज्य ब्यूरो, जम्मू : आखिरकार राज्य सरकार के गठन के तीसरे दिन मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने पर्दा हटाते हुए अपने मंत्रियों को विभाग बांट दिए। विभागों के आवंटन में पीडीपी का पलड़ा भारी है। लगभग सभी अहम पद पीडीपी के मंत्रियों को ही मिले हैं। अहम विभागों में से पीडीपी को गृह, वित्त, कानून, पर्यटन, शिक्षा, संसदीय मामले व राजस्व जैसे विभाग मिले हैं। वहीं भाजपा के हिस्से में स्वास्थ्य, पीडीडी, वन, ट्रांसपोर्ट, पीएचई, लोक निमार्ण जैसे विभाग आए हैं।
किसे क्या मिला :
- मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद : गृह, पर्यटन, सूचना, इस्टेट और वितरित न किए गए अन्य विभाग।
-उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल : विद्युत विकास, आवास एवं शहरी विकास विभाग।
-भाजपा के कैबिनेट मंत्री व विभाग
-चौधरी लाल सिंह : स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।
-चंद्र प्रकाश गंगा : उद्योग
-बाली भगत : वन, समाज कल्याण
-सुखनंदन चौधरी : पीएचई
-सज्जाद लोन : सांइस एंड टेक्नालोजी व पशुपालन विभाग (भाजपा के कोटे से मंत्री)
पीडीपी के कैबिनेट मंत्री व विभाग
-हसीब द्राबू : वित्त, श्रम, रोजगार व संस्कृति।
-सईद बशारत बुखारी : कानून, न्याय एवं संसदीय मामले, राहत व पुनर्वास।
-नईम अख्तर : शिक्षा
-अब्दुल रहमान वीरी : बागवानी, हज व अकाफ।
-जावेद मुस्तफा मीर : राजस्व।
-अब्दुल हक खान : ग्रामीण विकास।
-चौधरी जुल्फिकार : उपभोक्ता मामले, जनवितरण प्रणाली, जनजातीय मामले।
- गुलाम नबी लोन : कृषि
- सईद अल्ताफ बुखारी : लोकनिमार्ण, बागवानी
-इमरान रजा अंसारी : सूचना तकनीक, तकनीकी शिक्षा व युवा सेवा खेल विभाग।
भाजपा के राज्यमंत्री व विभाग
-छी¨रग दोरजे : सहकारिता विभाग (स्वतंत्र प्रभार) लद्दाख मामले।
-अब्दुल गनी कोहली : ट्रांसपोर्ट (स्वतंत्र प्रभार), ग्रामीण विकास व बागवानी।
- सुनील शर्मा : लोकनिर्माण, राजस्व, शिक्षा एवं संस्कृति
-पवन कुमार गुप्ता : वित्त व सूचना एंव तकनीक।
- प्रिया सेठी- सूचना, शिक्षा व संस्कृति।
पीडीपी के राज्यमंत्री व विभाग
- अब्दुल मजीद पाडर : पीएचई, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, पशुपालन, वन।
-मुहम्मद अशरफ मीर : उद्योग एवं वाणिज्य, विद्युत विकास, आवास एवं शहरी विकास।
-आसिया नक्काश : स्वास्थ्य, समाज कल्याण व ट्रांसपोर्ट।