ग्रामीणों व स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जाच
संवाद सूत्र, रामगढ़ : सीमा सुरक्षा बल 200 बटालियन ने शनिवार को सीमात गोलाबारी प्रभावित गाव नंगा में
संवाद सूत्र, रामगढ़ : सीमा सुरक्षा बल 200 बटालियन ने शनिवार को सीमात गोलाबारी प्रभावित गाव नंगा में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसका उद्घाटन नंबरदार सरदार जनक सिंह ने किया। सीमा सुरक्षा बल 200 बटालियन कमाडेंट सुखदेव राज ने सीमात लोगों का हाल जाना। कमाडेंट सुखदेव राज ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल सीमात लोगों की सुरक्षा के साथ साथ स्वास्थ की रक्षा के लिए भी अपनी सेवा दी जा रही है। मरीजों के स्वास्थ जाच की गई। निशुल्क दवाइया दी जाएंगी। सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमाडेंट 94 बटालियन डॉ. रिंचन एंजिमा, सहायक कमाडेंट 200 बटालियन के डॉ. अतुल गुप्ता के अलावा सिविल के डॉ. विजय सागर तथा डॉ. राकेश कुमार ने ग्रामीणों की स्वास्थ जाच कर उनको उपचार संबंधी दवाइया प्रदान की। करीब तीन सौ लोगों के स्वास्थ की जाच कर उनको निशुल्क दवाइया दी गई। स्थानीय मिडिल स्कूल के पचास बच्चों के स्वास्थ की जाच भी की गई। सीमा सुरक्षा बल द्वारा लगाए गए मेडिकल शिविर की स्थानीय लोगों ने सराहना भी की। स्थानीयवासी गिरधारी लाल, कमला देवी, पुष्पा देवी, रानी देवी ने कहा कि सीमात लोगों की स्वास्थ सेवाओं को महत्व दे रही सीमा सुरक्षा बल इसी तरह से अपनी सेवाओं को बनाए रखे। ग्रामीण लोगों को अपने स्वास्थ की जाच के लिए दूर दराज शहरों तथा कस्बों में जाना पड़ता है।