आंशिक बादलों के बीच जारी रहेगा शीतलहर
जागरण संवाददाता, जम्मू : रविवार को जम्मू में आंशिक बादलों के बीच शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। अधिकतम
जागरण संवाददाता, जम्मू : रविवार को जम्मू में आंशिक बादलों के बीच शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात रहेगा और रविवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहन रवाना होंगे।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि अगले चार दिनों तक राज्य के मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस बीच आज शनिवार को भी आंशिक बादलों के बीच शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधर, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिलहाल एक तरफा यातायात की जारी है। शनिवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहन आए। अब रविवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहन रवाना होंगे।