अंजलि, प्रिया, नेहा ने स्वर्ण पदक जीते
जागरण संवाददाता, जम्मू : अंजलि, प्रिया तिवारी व नेहा ने अंतर स्कूल रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में विभि
जागरण संवाददाता, जम्मू : अंजलि, प्रिया तिवारी व नेहा ने अंतर स्कूल रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्गो में स्वर्ण पदक जीते।
अंकुर विद्यालय पब्लिक स्कूल में टाइगर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता सुरेश कुमार की देखरेख में हुई। विभिन्न वर्गो के विजेताओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
लड़कियों के 11 वर्ष से नीचे वर्ग की स्पीड होप में अंजलि ने स्वर्ण, अनीशा ने रजत व भूमि ने काँस्य पदक जीता। टीम वर्ग की स्पीड होप में प्रिया तिवारी व प्रिया शर्मा स्वर्ण पदक, चाहत व गुड़िया रजत पदक और ऊषा व वंशिका कांस्य जीतने में कामयाब रही। लड़कियों के 11 वर्ष से नीचे के आयुवर्ग की स्पीड स्प्रिंट में नेहा ने स्वर्ण व मुस्कान ने रजत पदक जीता। लड़कों के 11 वर्ष से नीचे के आयुवर्ग के फ्री स्टाइल में गौरव ने स्वर्ण व तुषार ने रजत पदक हासिल किया। स्पीड हाप में कृष ने स्वर्ण, नमन ने रजत व वरुण शर्मा ने कांस्य पदक जीता। लड़कों के 14 वर्ष से नीचे के आयुवर्ग में मंथन ने स्वर्ण, चिराग ने रजत व चंदन ने कांस्य पदक हासिल किए।