कवि गोष्ठी कर मतदाताओं को जागरूक किया
जागरण संवाददाता, जम्मू : साहित्यिक संगठन अदबी कुंज ने शुक्रवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कवि
जागरण संवाददाता, जम्मू : साहित्यिक संगठन अदबी कुंज ने शुक्रवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कवि गोष्ठी आयोजित की। कवियों ने अपनी रचनाओं से समझाया कि मतदान एक ऐसी शक्ति है जिससे हम अपनी मर्जी का नेता चुन सकते हैं। मतदान करते समय जाति धर्म, वर्ग, रंग, रिश्तेदारियों को भूल ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहिए जो आगे जाकर समाज का मार्गदर्शक बन सके। विधानसभा में आपके मुद्दे उजागर कर सके। आपकी समस्याओं का समाधान करवा सके। गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार एमएल गंजू फरिसल ने की। बनारस के साहित्यकार शेख मुहम्मद तायब भारती मुख्य अतिथि थे। गोष्ठी का संचालन साहित्य मंत्री अशोक कुमार मुनतिक ने किया। मेहमानों का स्वागत अदबी कुंज के अध्यक्ष शाम तालिब ने किया। गोष्ठी के शुरू में संगठन के पुराने सदस्य अब्दुल गनी हाफिज के निधन पर शोक जताया। शाम तालिब ने उर्दू कहानी नया सवेरा पढ़ी। के एल दिवान की उर्दू कहानी अलमे दिवानगी पसंद की गई। वेद उप्पल ने ¨हदी कहानी 'मन की बात' पढ़ी। गोष्ठी में अपनी रचनाएं पढ़ने वालों में अशोक कुमार मुनतिक, संतोष नादान, फोजिया मुगल जिया, एमएल गंजू, अरिष ओम दलमोत्रा, तायब भारती, वेद उप्पल, चांद कृष्ण, केएल दिवाना, संजीव कुमार, अब्दुल जवार भट्ट, राजीव कुमार, रमेश राही, चौ. मंजूर बड़ाना, जसवंत सिंह, एसके गुप्ता, राज कुमार उत्तम, एमएस कामरा, रघुनंदन, कोहली शामिल थे।