सलाथिया ने लोगों से मांगा नेकां के लिए समर्थन
संवाद सहयोगी, विजयपुर : नेकां प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को ओर तेज कर
संवाद सहयोगी, विजयपुर : नेकां प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को ओर तेज करते हुए वीरवार को गांव केसो मन्हासा, कमौर, कमौर कैंप, रंगूर कैंप, गोबिंदगढ़, चक बबराल, चक पारस, रजवाल में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से नेकां के लिए समर्थन मांगा। चुनावी सभाओं के दौरान सलाथिया ने लोगों से विकास कार्यो का हवाला देते हुए नेकां के लिए वोट मांगे। सलाथिया ने कहा कि उन्होंने बॉर्डर के बाढ़ प्रभावित किसानों की मांगों को भी जोर शोर से उठाया व डिवकॉम का दौरा करवा सारी स्थिति से अवगत करवाया था। राहत पहुंचाने के भी हरसंभव प्रयास किए थे। लोगों व किसानों की समस्याओं को हल करने की उन्होंने हमेशा कोशिश की।
------------
भाजपा प्रत्याशी गंगा ने किया
डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार
विजयपुर : भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश गंगा ने वीरवार को कस्बा विजयपुर में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया व दुकानदारों और लोगों से भाजपा के लिए समर्थन मांगा। गंगा के साथ जिला उपाध्यक्ष सोमदत्त वर्मा, मंडल प्रधान तरसेम लाल शर्मा, युवा मंडल प्रधान अमित दुबे, नरोत्तम सिंह व अन्य नेता भी थे। गंगा ने दुकानदारों व लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की कार्यशैली को भी लोगों के सामने रखा। गंगा ने कहा कि मिशन 44 प्लस को कामयाब बनाने के लिए लोग विस चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान करें। गंगा ने दावा किया कि इस बार विजयपुर क्षेत्र के साथ पूरे राज्य में कमल खिलेगा।