जीत के लिए सक्रिय हों कार्यकर्ता : कांग्रेस
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : राज्य विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है
By Edited By: Published: Mon, 27 Oct 2014 01:02 AM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 01:02 AM (IST)
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : राज्य विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। रविवार को पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम ने रविवार को पार्टी कार्यलय में कार्यकर्ताओं से बैठक की। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए विचार विमर्श किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री चौ. गारू राम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें