क्रिकेटर मुरली कार्तिक पहुंचे मां के दरबार
जागरण संवाद केंद्र, कटड़ा : भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक मां वैष्णो देवी जी के चरणों में हाजरी लगाने
जागरण संवाद केंद्र, कटड़ा : भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक मां वैष्णो देवी जी के चरणों में हाजरी लगाने वीरवार को आधार शिविर कटड़ा पहुंचे। कुछ देर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य बस अड्डे स्थित निहारिका कांप्लेक्स में विश्राम करने के बाद वह अपने साथियों संग कटड़ा हेलिपैड पहुंचे। वहां उनकी अगवानी हिमालयन हेली सर्विस के मैनेजर राजीव ने की। दोपहर करीब एक बजे मुरली कार्तिक हेलिकॉप्टर में सवार होकर मां वैष्णो देवी जी के भवन की ओर रवाना हो गए। मुरली कार्तिक रात्रि भवन पर विश्राम कर शुक्रवार तड़के मां वैष्णो देवी जी की दिव्य आरती में अपने साथियों संग शामिल होंगे। उसके बाद मां के चरणों में हाजरी लगाने के साथ ही पूजा-अर्चना कर अपनी सफलता की कामना करेंगे। दोपहर हेलिकॉप्टर से ही आधार शिविर कटड़ा वापिस आकर जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।