भगवान राम को हुआ वनवास
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर भर में रामलीलाओं के मंचन को लेकर कलाकारों और दर्शकों का उत्साह बढ़ रहा
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर भर में रामलीलाओं के मंचन को लेकर कलाकारों और दर्शकों का उत्साह बढ़ रहा है। खासकर सैनिक कॉलोनी में जारी रामलीला में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। राम वनवास के दृश्य और खेवट भक्ति ने लोगों को भावुक किया। सैनिक कॉलोनी में मंचित राम लीला में राम की भूमिका रंजीत चौधरी निभा रहे हैं। दशरथ की भूमिका परमजीत सिंह सलाथिया ने, कैकेयी की भूमिका अभिनंदन सिंह, मंथला की भूमिका विशाल शर्मा ने निभाई। खेवट की भूमिका राम सिंह सलाथिया ने निभाई। राम लीला का आयोजन सुरेंद्र सिंह जम्वाल, अजीत सिंह चौाधरी, चौ. प्यारे लाल, अजेश गुप्ता, दीपक सरीन, केके शर्मा, रशपाल सिंह, सुखदेव चौधरी, जय सिंह आदि की देखरेख में हो रही है। सनातन धर्म नाटक समाज दीवान मंदिर में भरत मिलाप, सीता हरण, हनुमान-राम मिलाप, सुग्रीव-राम मिलाप जैसे दृश्य दर्शाए गए। विजय शर्मा, रवि शर्मा, कृष्ण लाल, राज कुमार, शिवानी बाली, कुलभूषण शर्मा ने भूमिका से न्याय किया। मंचन सतपाल शर्मा के निर्देशन में हुआ। सरस्वती ड्रामेटिक क्लब पंजतीर्थी में दशरथ दरबार का दृश्य दर्शाया गया, जिसमें विश्वामित्र राजा दशरथ से राम, लक्ष्मण को अपने साथ ले जाते हैं। दशरथ की भूमिका मदन रंगीला, विश्वामित्र की भूमिका भावुक सबरवाल ने निभाई। ताड़का वध का दृश्य प्रभावशाली रहा। माड़का की भूमिका कर्ण सिंह ने निभाई। राम लीला का निर्देशन हीरा लाल वर्मा ने किया है। शिव शक्ति कला केंद्र में सीमा स्वयंवर का दृश्य दर्शाया गया। परशुराम की भूमिका में राजेश भसीन, राम की भूमिका में धीरज, लक्ष्मण की भूमिका में विक्रमजीत, विश्वामित्र की भूमिका में नरेश कुमार रावण की भूमिका में रमण वर्मा, जनक भूमिका में राजेश वोहरा ने छाप छोड़ी।