कांग्रेस सेवा दल में शामिल हुए दर्जनों लोग
संवाद सहयोगी, सांबा : जिला के पहाड़ी क्षेत्र के गांव जलापर में कांग्रेस सेवा दल ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया।
कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष राज कुमार भगत मुख्य अतिथि थे। उनके नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस सेवा दल का दामन थामा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उनके गांव में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं है और लोगों को पानी के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकतर लोगों की आर्थिक स्थिति दयनीय है, लेकिन उनके बीपीएल कार्ड नहीं हैं। बीपीएल के जो असली हकदार हैं उनके बीपीएल राशन कार्ड नहीं हैं। जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक है उनके पास बीपीएल राशन कार्ड हैं। लोग कच्चे कुल्लों में रह रहे हैं परन्तु इंदिरा आवास योजना के तहत उन्हें कोई मकान नहीं मिल रहा है। लोगों ने कहा कि सरकारी स्कीमों का उन्हें पूरा फायदा नहीं मिल रहा है।
कांग्रेस सेवा दल में सुरिंद्र कुमार, मोहन लाल, सागर चंद, दूली शर्मा, कुलदीप राज, कुलभूषण चंद, दर्शन लाल, रामदित्ता, बुआदित्ता, देस राज, काकू राम, चमन लाल, लाल चंद, यश पाल, नेक राज, मनी राम, दर्शना देवी, राज कुमारी, राधु देवी, गीता देवी, सुनीता देवी व कमलेश देवी सहित अन्य लोग शामिल हुए। उन्हें हार पहना कर स्वागत किया गया। राज कुमार भगत ने लोगों से कहा कि उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और उन्हें हल करवाया जाएगा।