नाबालिग लड़की ने जवान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 01:01 AM (IST)
संवाद सूत्र, मीरां साहिब : एक नाबालिग लड़की ने सीमा सुरक्षा बल के जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जवान अपने यूनिट में चला गया है।
पुलिस के अनुसार, लड़की के परिजनों ने शिकायत की है कि जवान कुछ दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आया था। मंगलवार शाम को जब लड़की अपनी गली से जा रही थी तो उसे बहला-फुसला गांव के बाहर खेतों में ले गया। वहां पर उससे दुष्कर्म कर फरार हो गया। लड़की घर पहुंचकर सारी बात परिजनों को बताई। लड़की का उपजिला अस्पताल में मेडिकल करवा लिया गया। जवान इस समय किसी बाहरी राज्य में सीमा सुरक्षा बल यूनिट में तैनात है। उसके बारे में पता लगा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें