भुवनेश्वर को मिली विश्व हॉकी के दो अहम मैचों की मेजबानी
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम को इन दो अहम मैचों के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है।
भुवनेश्वर, पीटीआइ। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन और ओडिशा सरकार ने आधिकारिक रूप से मेंस वर्ल्ड लीग फाइनल और मेंस वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल का आयोजन भुवनेश्वर में कराने का एलान किया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम को इन दो अहम मैचों के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है।
वर्ल्ड लीग और वर्ल्ड कप के आयोजन से पहले भुवनेश्वर में 2014 मेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन हुआ था। यह भारत की हॉकी इंडिया लीग की चैंपियन कलिंगा लांसर्स का मैदान है।
मेंस हॉकी वर्ल्ड लीग 2017 1 से 10 मार्च के बीच होगा। इसमें दुनिया की आठ शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी। मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का आयोजन नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में होगा। इसमें मेजबान भारत के अलावा 15 और टीमें हिस्सा लेंगी।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फेडरेशन ऑफ हॉकी इंडिया ने कहा है कि ओडिशा ही दोनों आयोजकों के टाइटल स्पॉन्सर होगा। इसलिए इन आयोजनों का नाम 'ओडिशा मेंस हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल भुवनेश्वर 2017' और 'ओडिशा हॉकी मेंस वर्ल्ड कप भुवनेश्वर 2018' होगा।