Move to Jagran APP

हिमाचल की जनता इमानदार पर नेतृत्व भ्रष्ट : अनुराग

संवाद सहयोगी, बंगाणा,अंम्ब : हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता इमानदार है लेकिन

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 07:02 PM (IST)
हिमाचल की जनता इमानदार पर नेतृत्व भ्रष्ट : अनुराग
हिमाचल की जनता इमानदार पर नेतृत्व भ्रष्ट : अनुराग

संवाद सहयोगी, बंगाणा,अंम्ब : हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता इमानदार है लेकिन मौजूदा नेतृत्व भ्रष्ट है। सांसद ने रविवार को कुटलैहड़ दौरे के दौरान प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा। कुटलैहड़ के थानाकलां में स्थानीय भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर के गृहक्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला रैली के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार बैसाखियों पर आ गई है। ठाकुर ने शिमला रैली पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा की गई टिप्पणी पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत इस बात का प्रमाण है कि मोदी जहां भी गए वहां पर भाजपा की जीत हुई है। वीरभद्र ने कहा था कि जलसों से चुनाव नहीं जीते जाते। इस टिप्पणी पर सांसद ने मुख्यमंत्री पर पलटवार किया।

loksabha election banner

अनुराग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने तीन साल में केंद्र के पास प्रदेश के लिए कोई भी मांग नहीं रखी। केंद्र ने एक लाख अस्सी हजार करोड़ की जो नई योजनाएं दी हैं उनको भी प्रदेश सरकार लागू नहीं कर सकी। अम्ब के नैहरियां गांव में एक निजी समारोह में शामिल होने के बाद अनुराग ने कहा कि इमानदार हिमाचल को कांग्रेस ने भ्रष्ट नेतृत्व व भ्रष्ट मुख्यमंत्री दिया है। कांग्रेस के कई लोग भाजपा में आने को आतुर हैं।

भाजपा की ओर से महत्वपूर्ण पदों के लिए 75 वर्ष की आयु सीमा तय करने के एक सवाल के जवाब में अनुराग ने कहा कि पार्टी हाइकमान ही प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय करती है। आलाकमान जो तय करेगी कार्यकर्ता वहीं करेगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शाम कुमार मिन्हास सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.