Move to Jagran APP

जनता को भ्रमित कर रही भाजपा : कांग्रेस

संवाद सूत्र, दौलतपुर चौक : गगरेट ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बलवंत परमार और महासचिव वेद पराशर ने विधाय

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 05:36 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 05:36 PM (IST)
जनता को भ्रमित कर रही भाजपा : कांग्रेस
जनता को भ्रमित कर रही भाजपा : कांग्रेस

संवाद सूत्र, दौलतपुर चौक : गगरेट ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बलवंत परमार और महासचिव वेद पराशर ने विधायक राकेश कालिया के भाजपा में शामिल होने की बातों को कोरी अफवाह बताया है। रविवार को यहां दौलतपुर में पत्रकार वार्ता में बलवंत परमार और वेद पराशर ने कहा कि भाजपा के लोग ऐसी कोरी अफवाह फैलाकर गगरेट के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गगरेट में नेतृत्वहीन है। उसे अपने नेताओं पर भरोसा नहीं हैं। गगरेट विधानसभा में भाजपा अपना चेहरा ही तय नहीं कर पा रही है। इस खींचातानी में भाजपा के लोग राकेश कालिया के भाजपा में शामिल होने का शगूफा छोड़ रहे हैं। विधायक आने वाले चुनाव में गगरेट से ही कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वेद पराशर ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जुमलों और झूठे वादों की सरकार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.