सड़क हादसे के घायल ने तोड़ा दम
संवाद सहयोगी, अम्ब : उपमंडल के पक्का परोह में हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने पीजीआइ में दम तोड़ दिया
संवाद सहयोगी, अम्ब : उपमंडल के पक्का परोह में हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने पीजीआइ में दम तोड़ दिया है। जबकि हादसे में घायल दो अन्य युवकों का अम्ब अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक की पहचान राम¨सह पुत्र हेतराम निवासी तलवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात ऊना-अंब मार्ग पर पक्का परोह के समीप बाइक चालक ने पैदल जा रहे राम¨सह को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में राहगीर राम¨सह सहित बाइक सवार राहुल व गौरव निवासी चुरड़ू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। यहां से राम¨सह को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया। ऊना में तैनात चिकित्सकों ने घायल वृद्ध को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआइ में बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डीएसपी अम्ब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।