टायर फटने से पेड़ से टकराई कार, तीन घायल
संवाद सहयोगी, अंब : अंब-नादौन सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक कार का टायर अचानक फट गया। इस हादसे मे
संवाद सहयोगी, अंब : अंब-नादौन सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक कार का टायर अचानक फट गया। इस हादसे में कार में बैठे तीन लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां से एक युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। कार में पांच युवक सवार थे जो शुक्रवार देर शाम बद्दी से नादौन में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। शाम करीब पौने आठ बजे गांव लंबा सैल के समीप कार का अगला टायर फट गया। इससे कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। कार में बैठे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान सुमित, सुनील व कर्ण के रूप में हुई है। सुमित की बाजू में फ्रेक्चर होने के कारण उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है।
दूसरे हादसा शनिवार सुबह नैहरियां में हुआ। यहां पर एक बाइक के फिसल जाने से मां-बेटी घायल हो गए। बाइक सवार रवि अपनी मां निर्मला देवी व बहन आयुषी के साथ पंजोआ जा रहा था। नैहरियां में बाइक अचानक फिसल गई। निर्मला व उसकी बेटी बुरी तरह से घायल हो गई।