Move to Jagran APP

शोभायात्रा के साथ हरोली उत्सव का आगाज

संवाद सहयोगी, हरोली : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को तीन दिवसीय हरोली उत्सव शुभारंभ किया। इ

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 01:00 AM (IST)
शोभायात्रा के साथ हरोली उत्सव का आगाज
शोभायात्रा के साथ हरोली उत्सव का आगाज

संवाद सहयोगी, हरोली : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को तीन दिवसीय हरोली उत्सव शुभारंभ किया। इस दौरान बढेड़ा से कांगड़ के मैदान तक निकाली गई शोभायात्रा से उत्सव का आगाज हुआ।

prime article banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश में मनाए जाने वाले मेलों व उत्सवों को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिलास्तरीय दर्जा दिया गया है। अन्य आयोजनों की तरह हरोली उत्सव भी लगातार ख्याति प्राप्त कर रहा है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने अपनी जीवनी पर आधारित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उत्सव में पचास से अधिक प्रदर्शनियां व स्टाल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री प्रत्येक प्रदर्शनी व स्टाल में गए।

शोभायात्रा में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उनकी पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री, ¨चतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार, गगरेट के विधायक राकेश कालिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, कार्यकारी उपायुक्त राजेश कुमार मारिया, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा, एसडीएम धनवीर ठाकुर, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व हजारों लोग मौजूद थे।

हजारों महिलाओं ने गिद्दा डालकर बनाया रिकॉर्ड

जिला के कोने-कोने से आईं हजारों महिलाओं ने बढेड़ा में गिद्दा डालकर दर्शकों का मनोरंजन किया। स्वां वूमेन फेडरेशन के बैनर तले हजारों महिलाओं ने एक साथ गिद्दा डालकर रिकॉर्ड बनाया। गिद्दे को हरोली उत्सव में शामिल करने की परिकल्पना उद्योग मंत्री ने की थी और इसे साकार करने के लिए स्वां वूमेन फेडरेशन आगे आई। यह फेडरेशन महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सक्रिय प्रदेशभर में सबसे बड़ी एनजीओ है। इसके साथ करीब नौ हजार महिलाएं जुड़ी हैं।

स्कूली बच्चों किया लोकनृत्य

हरोली उत्सव के पहले दिन कांगड़ के मैदान में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लोकनृत्य कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। विद्याíथयों ने देशभक्ति व लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। हरोली के कलाकारों ने भी मंच पर अपनी सुरीली आवाज की छटा बिखेरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.