Move to Jagran APP

राष्ट्रीय राजमार्गो के कार्य में केंद्र कर रहा देरी : वीरभद्र

संवाद सहयोगी, ¨चतपूर्णी : मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह ने कहा कि वह राष्ट्रवादी हैं न कि क्षेत्रवादी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM (IST)
राष्ट्रीय राजमार्गो के कार्य में केंद्र कर रहा देरी : वीरभद्र
राष्ट्रीय राजमार्गो के कार्य में केंद्र कर रहा देरी : वीरभद्र

संवाद सहयोगी, ¨चतपूर्णी : मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह ने कहा कि वह राष्ट्रवादी हैं न कि क्षेत्रवादी। कांग्रेस प्रदेश की जनता को एक सूत्र में बांधती है। सभी वर्गो का विकास करना प्राथमिकता है। यह बात उन्होंने मंगलवार को धर्मशाला महंता में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि मणिपुर और गोवा में भाजपा ने संविधान का हनन किया है और तानाशाही से दोनों प्रदेशों में सरकारें बनाई हैं। इससे पहले उन्होंने मां चिंतपूर्णी मंदिर भी माथा टेका। इसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह ने भरवाई में 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय झंडा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय राजमार्गो का कार्य आरंभ न होने के नाम पर गुमराह कर रही है। प्रदेश के लिए केंद्रीय परिवहन तथा उच्च मार्ग मंत्री की ओर से घोषित 61 राष्ट्रीय राजमार्र्गो के कार्य को आरंभ करने तथा डीपीआर तैयार करने में देरी के लिए भाजपा अनावश्यक रूप से प्रदेश सरकार को दोष दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को समझना चाहिए कि अभी तक प्रदेश सरकार को डीपीआर तैयार करने के लिए केंद्र सरकार ने राशि प्रदान नहीं की है। केंद्र सरकार की घोषणा के उपरांत स्वीकृतियां प्राप्त करने में समय लगता है तथा उपरोक्त कार्य का आबंटन राज्य सरकार ने नहीं बल्कि केंद्र सरकार ने किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.