राजपूत सभा के अध्यक्ष बने भूपिंद्र सिंह
जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश राजपूत सभा की बैठक मंगलवार को बहडाला में अध्यक्ष पवन ठाकुर की अध्यक्षत
जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश राजपूत सभा की बैठक मंगलवार को बहडाला में अध्यक्ष पवन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई। पवन ठाकुर ने बताया कि ठाकुर भूपिंद्र ¨सह को ऊना जिला का अध्यक्ष बनाया गया। रविंद्र बिट्टा को हरोली, विनोद ठाकुर को बंगाणा, कृष्ण देव ¨सह को अम्ब, हरपाल कंवर को ब्लॉक गगरेट का अध्यक्ष बनाया गया है। ठाकुर श्रवण सिंह को ऊना ब्लॉक का संयोजक बनाया है। बैठक में जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। इसमें संजय ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ठाकुर बलविंद्र सिंह, ओंकार राणा, ठाकुर विश्वजीत ¨सह, सुदर्शन ठाकुर व रामपाल ठाकुर को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। नरेश ठाकुर को संगठन सचिव, ठाकुर प्रताप ¨सह को महासचिव व रमन राणा को सचिव बनाया गया है। मुनीष कंवर को संयुक्त सचिव, मास्टर दिलबाग ठाकुर को प्रवक्ता, देव प्रकाश डढवाल को सह सचिव बनाया है। नरेश जैलदार व रोहित ठाकुर को ऊना जिला यूथ संयोजक व विशाल राणा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार अशोक ठाकुर, सलाहकार यशपाल ठाकुर, महासचिव सुरिंद्र ठाकुर, संयुक्त सचिव अरुण पाल ¨सह, मेहताव ठाकुर, बलवीर ¨सह राणा, आदित्य प्रताप ¨सह, रजनीश कंवर व अन्य उपस्थित थे।