ट्राले से टकराई बाइक, दो घायल
संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब-मुबारिकपुर सड़क पर कलरुही में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल ह
संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब-मुबारिकपुर सड़क पर कलरुही में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। इन्हें सिविल अस्पताल अम्ब में भर्ती करवाया गया है, जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ऊना रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे विकास कुमार (20) पुत्र सोमनाथ निवासी आनंदपुर साहिब व नागेश कुमार (20) पुत्र यशपाल निवासी भरमौर (चंबा) बाइक पर धर्मशाला जा रहे थे कि कलरुही में बाइक से आगे चल रहे पिकअप ट्राले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस कारण बाइक ट्राले से टकरा गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जबकि हादसे में विकास कुमार की एक टांग टूट गई है। इन्हें घायलावस्था में 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल अम्ब में भर्ती करवाया गया है, जहां पर एक युवक को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। यातायात प्रभारी रवि पाल शर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।