Move to Jagran APP

हर बूथ पर पांच सदस्य जोड़ेगा भाजपा एससी मोर्चा

जागरण संवाददाता, ऊना : रविवार को ऊना में भाजपा एससी मोर्चा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सू

By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 06:44 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 06:44 PM (IST)
हर बूथ पर पांच सदस्य जोड़ेगा भाजपा एससी मोर्चा

जागरण संवाददाता, ऊना : रविवार को ऊना में भाजपा एससी मोर्चा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरम ¨सह ने की। बैठक में जिला प्रभारी जगजीत बग्गा, सह प्रभारी दिनेश भाटिया और भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा विशेष तौर पर मौजूद रहे। बग्गा ने कहा कि हर बूथ पर एससी मोर्चा पांच सदस्यीय टीम खड़ी करेगा। अनुसूचित जाति मोर्चा में भाजपा विचारधारा को मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी जातिवाद से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। भाजपा ने प्रदेश में सत्ता में रहते हुए एससी वर्ग के कल्याण के लिए काम किया, जबकि वर्तमान में कांग्रेस सरकार इस वर्ग की अनदेखी कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए नीतियां बना रही है। राज्य सरकार से लोगों ने कई उम्मीदें लगा रखी थीं पर सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया। इससे पूरे प्रदेश की जनता में रोष है। आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव में जनता ने सत्ता परिवर्तन का मूड बना लिया है। विस चुनाव में भाजपा मिशन पचास प्लस से जीत दर्ज करेगी। पार्टी को मजबूत करने के लिए एससी मोर्चा विशेष योगदान देने में जुटा है। बूथ स्तर पर मोर्चा की गतिविधियां होंगी और बड़े पैमाने पर सदस्यों को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर गुरनाम ¨सह, देसराज, परसराम, संजय ¨सह, राकेश, मक्खन ¨सह, केसर ¨सह, तरसेम लाल, वासुदेव, अशोक कुमार, रोबिन ¨सह सहित अन्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.