Move to Jagran APP

डंगोह खास में लड़कियां सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

गगरेट : गगरेट क्षेत्र के तहत डंगोह खास में कन्याएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। लड़कियों को शारीरिक

By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 06:00 PM (IST)
डंगोह खास में लड़कियां सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

गगरेट : गगरेट क्षेत्र के तहत डंगोह खास में कन्याएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। लड़कियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने का बीड़ा साई स्पो‌र्ट्स क्लब ने उठाया है। लड़कियों को मार्शल आ‌र्ट्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ब्लैक बेल्टर प्रेम कुमार के नेतृत्व में शिविर लगाया जा रहा है। प्रेम कुमार गांव की लड़कियों को आत्मरक्षा एवं प्रहार के तरीके सिखा रहे हैं जिसमें उन्हें मार्शल आ‌र्ट्स की विधियों से रूबरू करवाया जा रहा है। क्लब के प्रधान ज¨तद्र ने बताया कि लड़कियां हर काम में आगे रहती हैं लेकिन उन्हें आत्मरक्षा के बारे में जानकारी नहीं दी जाती है। वर्तमान में लड़कियों व महिलाओं को शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए मार्शल आ‌र्ट्स से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता। गांव की लड़कियों ने इसके प्रति विशेष रूझान दिखाया है। रोजाना वह प्रशिक्षक के पास गुर सीखने आ रही हैं। शिविर में अनामिका, दीया, अनु, किटू, मोना, तमन्ना, आयुष, ओजस, उमंग आदि भाग ले रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.