Move to Jagran APP

पंजोआ लड़ोली में कलशयात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

संवाद सूत्र, गोंदपुर बनेहड़ा : रविवार को अम्ब उपमंडल के गांव पंजोआ लड़ोली में श्रीमद्भागवत कथा का आगाज

By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 05:29 PM (IST)
पंजोआ लड़ोली में कलशयात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

संवाद सूत्र, गोंदपुर बनेहड़ा : रविवार को अम्ब उपमंडल के गांव पंजोआ लड़ोली में श्रीमद्भागवत कथा का आगाज हुआ। कथा का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। इसमें गांव की महिलाओं ने भाग लिया। कथावाचक आचार्य श्री स्वामी स्वयमानंद गिरी महाराज ने मंत्रोच्चारण किया। यह कलशयात्रा गुरुद्वारा से होते हुए हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। इस अवसर पर भक्तों के लिए प्रसाद के रूप में लंगर का आयोजन हुआ। आचार्य स्वामी स्वयमानंद गिरी महाराज ने कहा कि कथा रोजाना दोपहर दो से लेकर सायं पांच बजे तक सुनाई जाएगी। प्रतिदिन कथा के बाद लंगर का भी आयोजन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.