सड़क हादसे में सात साल के बच्चे सहित चार घायल
जागरण टीम ऊना, अम्ब : दो उपमंडलों के तहत हुए सड़क हादसों में सात वर्षीय बच्चे सहित चार लोग बुरी तरह स
जागरण टीम ऊना, अम्ब : दो उपमंडलों के तहत हुए सड़क हादसों में सात वर्षीय बच्चे सहित चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलावस्था में चारों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। उधर, सड़क हादसों की सूचना के बाद पुलिस ने आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
तलबाड़ा निवासी पवन कुमार बुधवार को अपनी बाइक पर पीरनिगाह में माथा टेकने जा रहा था। इसी बीच साथ लगते रूड़का ¨सह चौक झलेड़ा के समीप एक बाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर हो गई। पवन कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस द्वारा भर्ती कराया गया। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में टकारला निवासी रेखा देवी घायल हो गई। जिसे परिजनों ने सिविल अस्पताल अम्ब में पहुंचाया। जहां पर तैनात चिकित्सकों ने रेखा देवी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। ऊना के पुराना बस अड्डा चौक पर एक जीप ने आगे जा रहे वाहन को टक्कर मार दी। दोनों चालकों व वाहनों में सवारों के बीच विवाद बढ़ गया, जिससे हाथापाई तक की नौबत आ गई। हालांकि स्थानीय लोगों के बीच बचाव से दोनों पक्ष शांत हुए। इसके अलावा उपमंडल अम्ब के दिलवां गांव में बुधवार को दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। बाइक सवार सौरभ (17) व सुरजीत (43) बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भर्ती करवाया गया है। उधर, सड़क हादसों की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।