वीरभद्र ¨सह की नहीं है बेटे पर पकड़
जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश की राजनीति में स्थापित होने के चक्कर में युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रमाद
जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश की राजनीति में स्थापित होने के चक्कर में युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री व अपने पिता वीरभद्र सिंह को ही सरकार का चेहरा बदलने व कैबिनेट में बदलाव करने का सुझाव देने लगे हैं। कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने शनिवार को विश्राम गृह ऊना में पत्रकारों से कहा कि इससे साफ है कि अब वीरभद्र ¨सह की बेटे पर पकड़ नहीं है। भाजपा विधायक कांग्रेसियों की मेहरबानियों से नहीं जीतते, अपितु भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से जीतते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम धरातल पर विकास का एजेंडा लेकर चलते हैं और जनता को हमारे करवाए काम नजर आते हैं। इस बार भी कुटलैहड़ दौरे पर मुख्यमंत्री कई घोषणाएं करके गए हैं, लेकिन वह बताएं कि उनकी पहले की गई घोषणाओं का क्या हुआ है। हलके में पेयजल समस्या पर मुख्यमंत्री मौन रहे, लेकिन पच्चीस हैंडपंप लगाने की घोषणा जरूर कर गए। हालांकि अपने पिछले दौरे के दौरान भी उन्होंने 40 हैंडपंप लगाने की घोषणा की थी, पर इनमें से अभी तक एक भी हैंडपंप लग नहीं पाया। डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से पूरा कुटलैहड़ क्षेत्र जूझ रहा है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, महासचिव मास्टर तरसेम लाल, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया, कमल नयन, सुरेंद्र हटली व गुरदियाल ¨सह उपस्थित रहे।