प्राकृतिक जल स्त्रोतों की साफ-सफाई की
गगरेट : राजधानी शिमला में फैले पीलिया से नगर पंचायत गगरेट प्रशासन भी सतर्क हो गया है। नगर पंचायत द्व
गगरेट : राजधानी शिमला में फैले पीलिया से नगर पंचायत गगरेट प्रशासन भी सतर्क हो गया है। नगर पंचायत द्वारा कस्बे में स्थापित प्राकृतिक जल स्त्रोतों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पेयजल स्त्रोतों की क्लोरीनेशन भी करवाई जा रही है। नगर पंचायत द्वारा वार्ड नंबर तीन के प्राकृतिक स्त्रोतों की साफ-सफाई करने के साथ इनकी क्लोरीनेशन भी की गई। नगर पंचायत सचिव सतीश ठाकुर ने बताया कि कस्बे में स्वच्छ पेयजल की सप्लाई तो सुनिश्चित की ही गई है बल्कि नगर पंचायत प्रशासन ¨सचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ भी बराबर तालमेल रख रहा है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे में स्थित प्राकृतिक जल स्त्रोतों की भी साफ-सफाई करवाई जा रही है। वार्ड -तीन की पार्षद ¨रपी व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र ¨सह ने भी इस अभियान में पूरा साथ दिया। नगर पंचायत सचिव सतीश ठाकुर ने कहा कि इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन के तहत भी कस्बे की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।