अज्ञात वाहन की टक्कर से साढे तीन वर्षीय बच्ची घायल
संवाद सहयोगी, ऊना : जिला के गुगलैहड़ में खेलते समय बाहरी राज्य की साढे तीन वर्षीय बच्ची को अज्ञात वाह
संवाद सहयोगी, ऊना : जिला के गुगलैहड़ में खेलते समय बाहरी राज्य की साढे तीन वर्षीय बच्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बच्ची के शरीर व मुंह पर काफी चोटें आई हैं। घायलावस्था में बच्ची को परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया है, जहां पर उसका उपचार जारी है। उधर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची की पहचान साढे तीन वर्षीय नंदिनी पुत्री इंद्रजीत गांव लक्ष्मण नगर तहसील गायगढ़ जिला मुज्जफरपुर, बिहार के रूप में हुई है। वर्तमान में जिला के गुगलैहड़ में रह रहे बिहार निवासी इंद्रजीत की बेटी नंदिनी क्वार्टर से खेलते-खेलते सड़क की ओर चली गई। गुगलैहड़ सड़क के किनारे अचानक निकलने पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे नंदिनी काफी ज्यादा चोटिल हो गई। घायल अवस्था में नंदिनी के परिजनों ने आपातकालीन 108 एंबुलेंस की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर नंदिनी का उपचार चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। नंदिनी को मुंह व शरीर पर काफी ज्यादा चोटें आई हैं। उधर, पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।