संतोषगढ़ में गुरु पर्व पर निकला नगर कीर्तन
संवाद सहयोगी, टाहलीवाल : गुरु नानक के प्रकाशोत्सव को लेकर नगर के ¨सह सभा गुरुद्वारा में नगर कीर्तन क
By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 07:51 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 07:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, टाहलीवाल : गुरु नानक के प्रकाशोत्सव को लेकर नगर के ¨सह सभा गुरुद्वारा में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा ¨सह सभा से शुरू होकर नगर संतोषगढ़ की परिक्रमा करने के बाद सिंह सभा गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। इसमें सैकडोंकी तादाद में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। नगर कीर्तन के दौरान रागी जत्थों ने गुरवाणी व शब्द कीर्तन से नगर के वातावरण को नानकमयी कर दिया। शब्द कीर्तन का जाप सुबह से लेकर दोपहर तक चला और उसके बाद भोग डाला गया। गुरुद्वारे में लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर एसजीपीसी के पूर्व सदस्य मास्टर जगीर ¨सह जी द्वारा संत महापुरुषों को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें