दुष्कर्म का आरोपी आठ तक पुलिस रिमांड पर
संवाद सहयोगी, ऊना : जिला के तहत लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस द्वार
संवाद सहयोगी, ऊना : जिला के तहत लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को मंगलवार को संबंधित अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने उसे आठ अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। रविवार को सामने आए इस मामले में पुलिस ने मैहतपुर चौकी में लड़की के परिजनों की शिकायत पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद लड़की ने भी उक्त आरोपी पर दुष्कर्म के आरोप जड़े थे। वहीं इस मामले में देर शाम क्षेत्रीय अस्पताल में लड़की सहित आरोपी की चिकित्सीय जांच करवाई गई थी। जिसमें लड़की के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई थी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी को मंगलवार को संबंधित अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। जबकि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।