Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव पर फोक्स करें कार्यकर्ता : सत्ती

संवाद सहयोगी, ऊना : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने रविवार को कोटला कलां में कुटलैहड़ भाजपा के दो

By Edited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 08:08 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 08:08 PM (IST)
पंचायत चुनाव पर फोक्स करें कार्यकर्ता : सत्ती

संवाद सहयोगी, ऊना : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने रविवार को कोटला कलां में कुटलैहड़ भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर खूब निशाने साधे। उन्होंने कहा कि आज जब भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ जांच हो रही है तो उन्हें कुर्सी खोने का डर सता रहा है।

loksabha election banner

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पंचायती राज चुनाव पर फोकस करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस का सफाया करने के लिए अभी से जुट जाएं। भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। चुनाव के लिए पंचायत स्तर पर आपसी तालमेल स्थापित किया जाए।

शिविर के दूसरे सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की विकासात्मक योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री संजीव कटवाल ने बूथ प्रबंधन विषय पर जानकारी दी। कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करें। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मुनीम, जगत राम, तरसेम शर्मा, केपी शर्मा, बलराम बबलू, मनीष ठाकुर, चरणजीत शर्मा, चौधरी मक्खन ¨सह, सुदर्शन शर्मा, सुरेंद्र हटली, विजय शर्मा, राम ¨सह, कैप्टन प्रीतम डढवाल, मेला राम, होशियार ¨सह, पूर्ण ¨सह, पंकज उपमन्यु, बाबू सरवण ¨सह, रत्न ¨सह, पंकज डोगरा और मंगल ¨सह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.