सच्चाई से नहीं भाग सकते मुख्यमंत्री : धूमल
संवाद सहयोगी, ऊना : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभ
संवाद सहयोगी, ऊना : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह सच्चाई से भाग नहीं सकते। वीरभद्र भ्रष्टाचार के मामले में जांच का सामना नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को कुटलैहड़ मंडल भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस के नेता अंधभक्ति में भ्रष्टाचार का साथ दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली दौरे करने के स्थान पर कांग्रेस के नेता वीरभद्र ¨सह को कुर्सी का मोह छोड़ने की सलाह दें। वीरभद्र व कुछ अन्य कांग्रेसी नेताओं को सपने में भी धूमल नजर आते हैं। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है। इसी के चलते प्रदेश में नई योजनाएं आई हैं। हिमाचल को आर्थिक सहायता भी अधिक मिल रही है। प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए। मेहनती, ईमानदारी व सेवा की भावना से काम करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को जुटाया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल ¨सह सत्ती, कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा भी उपस्थित रहे।