वीरभद्र ने अपने पद की मर्यादा की तार-तार : वीरेंद्र कंवर
संवाद सहयोगी, ऊना : विधानसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह की ओर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती क
संवाद सहयोगी, ऊना : विधानसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह की ओर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती का अपमान करने पर ऊना भाजपा भड़क गई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि विधायक नीरज भारती के कृत्यों की ¨नदा करने के स्थान पर मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह ने जिस प्रकार से प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के साथ विधानसभा के अंदर दुर्व्यवहार किया है, उसे सहन नहीं किया जा सकता है। प्रदेश भाजपा के निर्देश के बाद भाजपा सड़कों पर उतर कर रोष प्रदर्शन करेगी। जरूरत पड़ी तो धरना देने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। शनिवार को विधायक वीरेंद्र कंवर, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, प्रदेश भाजपा सहमीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बलराम बबलू, महामंत्री लखवीर लक्खी, राज्य उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, यशपाल राणा, राज कुमार पठानिया, बल¨वद्र गोल्डी, राणी रणौत, लक्ष्मी जरियाल ने कहा कि सीएम अपने पद की मर्यादा को तार-तार करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नीरज भारती ने अपनी सोशल साइट पर जो टिप्पणियां पीएम व विपक्ष के नेता धूमल के प्रति की हैं, वह आपत्तिजनक है और मुख्यमंत्री उन्हें पनाह दे रहे हैं। भाजपा के एक भी विधायक ने कभी भी निचले स्तर की टिप्पणी नहीं की है न ही मर्यादाओं का उल्लंघन किया है।