Move to Jagran APP

सोनिया-राहुल के संरक्षण में फैला भ्रष्टाचार

जागरण संवाददाता, ऊना : भाजपा के हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्

By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 01:06 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 01:06 AM (IST)
सोनिया-राहुल के संरक्षण में फैला भ्रष्टाचार

जागरण संवाददाता, ऊना : भाजपा के हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संरक्षण में 10 जनपथ से देश में भ्रष्टाचार फैला है। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह ने भी उन्हीं के संरक्षण में भ्रष्टाचार फैलाया है। श्रीकांत शर्मा रविवार को ऊना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब न्याय होगा। भाजपा सीबीआइ का इस्तेमाल क्यों करेगी। वीरभद्र ¨सह के खिलाफ जो भी आरोप लगे हैं वे उन पर तब से हैं जब वह केंद्र में इस्पात मंत्री थे। आजतक सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इनकी जांच नहीं होने दी। इस समय कांग्रेस बौखलाई हुई है और अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने और मीडिया में बने रहने के लिए संसद का कामकाज नहीं चलने दे रही है। कांग्रेस अगर व्यापम और ललित मोदी पर चर्चा चाहती है तो हम हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह के भ्रष्टाचार, उत्तराखंड और केरल पर भी बात करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस इससे भाग रही है। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अगर कांग्रेस ललित मोदी पर चर्चा करना चाहती है तो हम तैयार हैं, लेकिन इटली में सोनिया गांधी की बहन और राहुल गांधी की मौसी, जिनके साथ ललित मोदी की 500 करोड़ रुपये की क्या डील हो रही थी, कांग्रेस उस पर भी बात करे। बहस से भागना कांग्रेस की पुरानी आदत है।

loksabha election banner

हिमाचल भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं

हिमाचल ही नहीं देश में भाजपा एकजुट है। पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। सब कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। हिमाचल में 11 लाख नए सदस्य बनना दर्शाता है कि पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता एकजुट है।

अनावश्यक बयानबाजी से बचने की नसीहत

सांसद शांता कुमार की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखे पत्र व उसके बाद विधायक र¨वद्र रवि की बयानबाजी की बात को टालते हुए उन्होंने नेताओं को अनावश्यक बयानबाजी से बचने की नसीहत दी है।

कांग्रेस के आरोपों में दम नहीं

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व सांसद अनुराग ठाकुर पर लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं है। आरोप आधारहीन व तथ्यहीन हैं। हिमाचल में कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.