Move to Jagran APP

मास्टर ट्रेनर तैयार करेगी भाजपा

जागरण संवाददाता, भरवाई (अम्ब) : मिशन-2017 को लेकर प्रदेश भाजपा ने शनिवार को भरवाई में शुरू हुए दो दि

By Edited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 01:01 AM (IST)
मास्टर ट्रेनर तैयार करेगी भाजपा

जागरण संवाददाता, भरवाई (अम्ब) : मिशन-2017 को लेकर प्रदेश भाजपा ने शनिवार को भरवाई में शुरू हुए दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से रोड मैप तैयार करने का खाका खींचने का प्रयास किया है। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा द्वारा मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं जो मंडल स्तर पर पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता का दिल जीतने की कला सिखाने के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए मजबूर करने की कला सिखाएंगे। शनिवार को इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया। शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व भाजपा दिग्गज शांता कुमार सहित प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के तमाम सदस्यों सहित करीब 76 भाजपा नेता भाग ले रहे हैं।

loksabha election banner

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के कुल नौ सत्र रखे गए हैं। इनके माध्यम से राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक विषयों पर प्रशिक्षकों को तैयार किया जा रहा है, बल्कि केंद्र सरकार व भाजपा शासित प्रदेशों में करवाए जा रहे विकास कार्यो की तुलना प्रदेश सरकार के कार्यो से करके प्रदेश सरकार के विरुद्ध जनता में एक माहौल तैयार करने पर भी बल दिया जा रहा है। शिविर का मूल उद्देश्य बूथ स्तर तक जनता से जुड़कर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करना है ताकि वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आसानी से सत्ता हासिल की जा सके।

शनिवार को इस शिविर का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री नड्डा ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के उदय होने तक के इतिहास पर प्रकाश डाला। रविवार को इस शिविर में सुबह के सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना संबोधित करेंगे तो इसके समापन पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा प्रशिक्षकों को जनता से जुड़ने के गुर बताएंगे।

जनसंगठन बने भाजपा : अग्निहोत्री

दूसरे सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री ने एकात्म मानववाद के विषय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद ने भाजपा को कार्यकर्ता आधारित जन संगठन बनाने पर संकल्प व्यक्त किया और भाजपा आज भी इसी दिशा में कार्य कर रही है। इस शिविर की अध्यक्षता सुरेश भारद्धाज ने की।

बूथ बनाएं मजबूत : राणा

तृतीय सत्र में भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए और अपना बूथ सबसे मजबूत कार्य योजना पर बल दिया। राणा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपना बूथ मजबूत बनाने के लिए ध्यान दे और बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करें। इस सत्र की अध्यक्षता सुरेश चंदेल ने की।

हर संसदीय क्षेत्र में होगा प्रशिक्षण : सत्ती

चौथे सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल ¨सह सत्ती ने प्रशिक्षण महाभियान कार्य योजना एवं कार्यान्वयन विषय पर कहा कि इसी वर्ग की तर्ज पर 15 अगस्त से प्रदेश के हर संसदीय क्षेत्र में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। यह शिविर मंडल स्तर पर भी आयोजित होंगे। उन्होंने प्रदेश भर में चले सदस्यता अभियान में 14 लाख लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी। सत्ती ने कहा कि लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।

न भूलें दीनदयाल की प्रेरणा को : शांता कुमार

शिविर के पहले दिन के अंतिम सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने पंडित दीन दयाल उपाध्यक्ष का प्रेरणादायक जीवन एवं प्रशिक्षण का महत्व विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमें पंडित दीनदयाल की प्रेरणा को भूलना नहीं है। उनके आदर्शो से ही भाजपा आज इस बड़े मुकाम पर खड़ी है। शांता ने कहा कि प्रशिक्षण का अर्थ केवल आना और जाना नहीं, बल्कि यहां जो बातें सिखाई गई हैं, उन पर आचरण भी करना है।

ये रहे उपस्थित

शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विमला कश्यप, राम स्वरूप शर्मा, राजीव ¨बदल, रणधीर शर्मा, विपिन परमार, किशन कपूर, र¨वद्र रवि, जय राम ठाकुर, गुलाब ¨सह, विजय अग्निहोत्री, रमा वर्मा, विक्रम ठाकुर, म¨हद्र ¨सह, नीना शर्मा, इंदू गोस्वामी, पायल वैद्य, विनोद महाजन, गणेश दत्त, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा मंडी, हिमांशु मिश्रा, हरिओम भनोट, कृपाल परमार, वीरेंद्र कंवर, बीके चौहान, संजीव कटवाल, सुरेश भारद्वाज, बलवीर बग्गा, नरेंद्र ठाकुर, रीतू सेठी, राज बली, खिमी राम, युवराज बोध, रा¨जद्र गर्ग, सुरेश चंदेल, संजय चौधरी, तेजवंत नेगी सहित भाजपा के सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष व संसदीय संगठन मंत्री उपस्थित रहे।

यह नहीं आए

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व विधायक नरेंद्र बरागटा, कर्नल इंद्र ¨सह, जिया लाल व गो¨वद राम शिविर में शामिल नहीं हुए। हालांकि शिविर का शुभारंभ होने से पहले वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजीव ¨बदल ने बताया कि निजी मजबूरियों के चलते उक्त नेता शिविर में शामिल नहीं हो पाए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.