कांग्रेस के राज में अराजकता का माहौल : सुशील
संवाद सहयोगी, गगरेट : प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के
संवाद सहयोगी, गगरेट : प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अराजकता का माहौल है। असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता के जरूरी कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि एसडीएम अम्ब के पद पर स्थाई तैनाती देने के साथ विधानसभा क्षेत्र गगरेट में बिना शिक्षकों के चल रहे स्कूलों में शीघ्र शिक्षक तैनात किए जाएं। प्रदेश सरकार के अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में एसडीएम कार्यालय अम्ब में पांच अधिकारियों के तबादले किए जा चुके हैं। यही हालात विधानसभा क्षेत्र गगरेट के सरकारी स्कूलों के हैं। प्रदेश सरकार ने यहां राजनीतिक लाभ अíजत करने के उद्देश्य से कई स्कूल तो अपग्रेड कर दिए लेकिन इन स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। हैरत की बात है कि विद्याíथयों की शिक्षा के हो रहे नुकसान पर न तो सरकार ¨चतित है और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि को इसकी ¨चता है। कई स्कूल ऐसे हैं जो बिना ¨प्रसिपल के ही चले हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि राजनीतिक नफा नुकसान को छोड़ कर जनहित में एसडीएम का पद भरने के साथ रिक्त चल रहे शिक्षकों के पद शीघ्र भरे जाएं। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा व भाजपा नेता तरसेम सेमी भी मौजूद थे।