ऊना जिला में दो एटीएम में लाखों की लूट
ऊना : ऊना जिला के अम्ब उपमंडल में चोरों ने रविवार रात को दो एटीएम से लूटपाट की है। गोंदपुर बनेहड़ा व
By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 02:19 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 02:19 PM (IST)
ऊना : ऊना जिला के अम्ब उपमंडल में चोरों ने रविवार रात को दो एटीएम से लूटपाट की है। गोंदपुर बनेहड़ा व जौड़बड़ स्थित एटीएम से हुई लूटपाट का पता सुबह चला। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
मुबारिकपुर-दौलतपुर मार्ग पर गोंदपुर बनेहड़ा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम से 18 लाख की लूट हुई है। चिंतपूर्णी-डाडासीबा मार्ग पर जौड़बड़ में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम से नौ लाख की लूट हुई है। डीएसपी अम्ब जितेंद्र चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि पंजाब से सटे ऊना जिला में पहले भी एटीएम में लूट की कई वारदातें हो चुकी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें