गलती से निगला जहरीला पदार्थ
ऊना : बडैहर गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी की गैरमौजूदगी में गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। उ
ऊना : बडैहर गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी की गैरमौजूदगी में गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जारी है।
बडैहर निवासी दर्शन ¨सह काफी समय से बीमारी के कारण बिस्तर पर है। वह वीरवार को अपने दो बच्चों के साथ घर पर था। दोपहर बाद उसने गलती से घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी पत्नी अपने रिश्तेदारों के घर गई थी। जब उसने रात साढ़े 11 बजे पति को फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया। इस पर उसने पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोसियों ने कमरे में झांका तो दर्शन ¨सह वहां गंभीर हालत में था। उसे 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। वहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।