Move to Jagran APP

भाजयुमो ने सदस्यता अभियान शुरू किया

संवाद सूत्र, बंगाणा: कुटलैहड़ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपना सदस्यता अभियान बंगाणा से शुरू किया। भाज

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 10:20 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 10:20 PM (IST)
भाजयुमो ने सदस्यता अभियान शुरू किया

संवाद सूत्र, बंगाणा: कुटलैहड़ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपना सदस्यता अभियान बंगाणा से शुरू किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलराम बवलू ने कहा कि मोदी के संकल्प काग्रेस मुक्त भारत में हिमाचल को भी शमिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ तो काग्रेस मुक्त कर दिया गया है अब हिमाचल को भी काग्रेस मुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो लाख सदस्य बनाए जाएंगे। जिला ऊना से पचास हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। युवाओं में भाजपा का सदस्य बनने के लिए काफी उत्साह है। बवलू ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विकास कार्य ठप पड़े है। काग्रेस के नेता बदला-बदली करने में ही लगे हुए है। पूर्व भाजपा सरकार ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र में करोड़ों रुपयों से विकास करवाकर स्थानीय जनता को राहत प्रदान की थी। लेकिन अपने दो वर्ष के कार्यकाल में काग्रेस सरकार के नुमायदें कुटलैहड़ विस क्षेत्र में एक रुपये का भी विकास नहीं करवा पाए है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राम सिंह,प्रवेश, मुनीष ,विकास, राजेश कुमार,रजत, शुभम रिकू,चरणजीत शर्मा,सोनी ठाकुर, सुरेश और सुरेंद्र हटली उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.