ऊना के किसानों का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ रवाना
ऊना : ऊना से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को नाबार्ड संस्था के तत्वाधान में चंडीगढ़ में प्रदर्
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 10:11 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 10:11 PM (IST)
ऊना : ऊना से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को नाबार्ड संस्था के तत्वाधान में चंडीगढ़ में प्रदर्शनी देखने के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल में 25 किसान शामिल हैं, जिसका नेतृत्व नाबार्ड ऊना संस्था के समन्वयक युवराज गौड़ कर रहे है। युवराज ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में यह प्रदर्शनी भारत सरकार की तरफ से लगाई जा रही है। इसमें एग्रोटेक्नोलॉजी तथा व्यापार मेले के बारे में किसानों को जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी 25 नवंबर तक चलेगी। प्रतिनिधिमंडल में महिला किसाना भारती देवी, संयोगिता, आत्माराम, देशराज, विनोद कुमार, महिंद्र सिंह राणा सहित अन्य किसान शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें