Move to Jagran APP

कांग्रेस ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाया : प्रवीण

संवाद सहयोगी, गगरेट : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को कर्ज के बोझ

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 07:42 PM (IST)
कांग्रेस ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाया : प्रवीण

संवाद सहयोगी, गगरेट : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक कंगाली के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल में प्रदेश पर पैंतीस हजार करोड़ रुपये का कर्ज खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मंत्रियों व निगम व बोर्डो के चेयरमैनों को सुविधाएं देने के लिए कर्ज उठाने से भी परहेज नहीं कर रही है। प्रवीण शर्मा ने सरकार से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश की लगातार वित्तीय सहायता कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकार को पांच सौ करोड़ रुपये की दी गई विशेष वित्तीय सहायता है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार का खजाना खाली ही रह रहा है। कर्ज लेकर भी सरकार प्रदेश में विकास कार्यो को गति नहीं दे पा रही है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं और विकास के नाम पर एक ईंट भी कहीं नहीं लग रही है। वर्तमान में प्रदेश में सड़कों की हालत दयनीय हो गई है। केंद्र सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद प्रदेश सरकार लगातार महंगाई की पोषक बनी हुई है। वर्तमान कांग्रेस सरकार जो बीज रही है, उसकी फसल भी उसे काटनी पड़ेगी। जिस प्रकार केंद्र में दस साल के कुशासन के बाद कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में दस फीसद सीटें भी नसीब नहीं हुईं ठीक उसी तरह से प्रदेश में भी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा. श्याम वर्मा, विश्वजीत सिंह पटियाल, सुरेंद्र सिंह व नरेश शर्मा भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.